फरार नामजद हत्यारोपित पिंटू यादव गिरफ्तार

झाझा : जिले के लक्ष्मीपुर थाना कांड संख्या 29/17 में नामजद पिंटू यादव को गुप्त सूचना के आधार पर झाझा थाना क्षेत्र के बैजला गांव से सोमवार की देर रात्रि को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सिधेश्वर पासवान ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के लुदुंबा चौक […]

झाझा : जिले के लक्ष्मीपुर थाना कांड संख्या 29/17 में नामजद पिंटू यादव को गुप्त सूचना के आधार पर झाझा थाना क्षेत्र के बैजला गांव से सोमवार की देर रात्रि को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सिधेश्वर पासवान ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के लुदुंबा चौक पर उसी थाना क्षेत्र के मगही गांव निवासी संजय यादव की हत्या बम मारकर कर दिया गया था.

इसमें पिंटू यादव नामजद है. वह काफी दिनों से फरार चल रहा था. गिरफ्तार पिंटू यादव को लक्ष्मीपुर थाना को सुपुर्द कर दिया गया है. थानाध्यक्ष श्री पासवान ने बताया कि पुलिस इस दौरान छापा गांव के निवासी एक फरार आरोपित प्रकाश यादव को भी गिरफ्तार किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >