सेवा, संकल्प और समर्पण के 100 दिन पूरे, कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण

बिहार सरकार के सेवा, संकल्प और समर्पण के 100 दिन पूरे होने पर सूर्यगढ़ा में लाइव प्रसारण का आयोजन किया गया. जानिए सरकार की प्रमुख उपलब्धियों के बारे में.

सूर्यगढ़ा (लखीसराय). बिहार सरकार के सेवा, संकल्प और समर्पण के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) की ओर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सूर्यगढ़ा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आंबेडकर सभा भवन में कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को देखने और सुनने की व्यवस्था की गयी थी. इस दौरान बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप के साथ काफी संख्या में जीविका दीदियां, स्थानीय अधिकारी, कर्मी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे.

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत व राष्ट्रगान से हुई

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान की प्रस्तुति से हुई. इस दौरान सभागार में मौजूद सभी लोगों ने खड़े होकर सम्मान प्रकट किया. इसके बाद बिहार सरकार के 100 दिनों के कार्यकाल में किये गये महत्वपूर्ण कार्यों और उपलब्धियों पर आधारित विशेष टेलीफिल्म का प्रदर्शन किया गया. उपस्थित लोगों ने टेलीफिल्म के माध्यम से सरकार की ओर से जनहित में किये गये कार्यों और विकास योजनाओं की जानकारी प्राप्त की.

योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने पर दिया जोर कार्यक्रम के दौरान सरकार के सेवा, संकल्प और समर्पण के तहत किये जा रहे कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया. लाइव प्रसारण के दौरान सभागार में मौजूद लोगों ने कार्यक्रम को गंभीरता से देखा और सुना. इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय के कर्मियों समेत अन्य लोग भी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजेश गुप्ता

राजेश गुप्ता प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सूर्यगढ़ा (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >