बाइक ने 10 वर्षीय बालक को मारी ठोकर, घायल

नगर क्षेत्र के नागवत्ती स्थान के समीप शुक्रवार के शाम तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने एक 10 वर्षीय बालक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया

बड़हिया नगर क्षेत्र के नागवत्ती स्थान के समीप शुक्रवार के शाम तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने एक 10 वर्षीय बालक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बालक की पहचान वार्ड नंबर 10 निवासी दीपक कुमार के 10 वर्षीय पुत्र ओमकार कुमार के रूप में की गयी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ओमकार सड़क किनारे खड़ा था, तभी अचानक तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बालक सड़क पर गिर पड़ा और बाइक सवार मौके से भाग निकला. परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से घायल ओमकार को तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बड़हिया पहुंचाया गया. चिकित्सकों के अनुसार उसके बायें हाथ और दायें पैर में फ्रैक्चर हुआ है, वहीं सिर में भी गंभीर चोट आयी है. उसकी स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है. घटना के बाद मोहल्ले में आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और आरोपी बाइक सवार की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANIMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >