दिघलबैंक किशनगंज से नरेंद्र गुप्ता की
रिपोर्ट,
रविवार की देर रात्रि दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत धानगढ़ा गांव के मनोवर उर्फ किना मोटरसाइकिल से बारात जाने के क्रम में धनपुरा के पास अपना संतुलन खो दिया और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया. जख्मी हालत में जिला पार्षद नासिक नादिर ने उसे सदर हॉस्पिटल पहुंचाया. अस्पताल जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. सदर अस्पताल पहुंच कर जरूरी कार्रवाई पूरी कर शव को परिवार के हवाले कर दिया चूंकि उनकी मां पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहती थी. वे अपनी मां के इकलौते बेटे थे, पिता पहले ही दुनियां को अलविदा कह गए थे.