पर्व को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष के जारी नंबर 06456-225152 पर कर सकते है संपर्क

दीपावली व काली पूजा को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं

किशनगंज दीपावली व काली पूजा को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं. सुरक्षा को लेकर चिन्हित पूजा पंडालों व चिन्हित स्थलों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. डीएम विशाल राज व एसपी सागर कुमार के निर्देश पर संयुक्त आदेश निर्गत किया गया है. एसडीएम अनिकेत कुमार ने कहा कि सुरक्षा को लेकर किशनगंज शहर सहित जिले के सभी प्रखंडो में कुल 180 स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है जिसमें किशनगज शहर में 40 से ज्यादा स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. एसपी सागर कुमार ने बताया कि दीपावली व काली पूजा को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. एसपी ने जिलेवासियों से आपसी सदभाव के साथ पर्व मनाए जाने की अपील की है. पर्व को सभी मिल जुलकर मनाएं. आपदा प्रबंधन कार्यालय में जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जिसका नंबर भी जारी कर दिया गया है. जिला नियंत्रण कक्ष का नंबर 06456/225152 है. एसपी सागर कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. सोशल मीडिया की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया सेल कार्यरत है. सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर किसी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट करने से बचें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >