किशनगंज बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया. शिविर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डा. शेखर जालान और डा प्रेरणा तोदी जालान ने गायत्री डेंटल केयर के सौजन्य से लगाया. क़ज़लमानी शिव मंदिर चौक पर आयोजन हुआ. जिसमें 85 लोगों का मुंह और दांत की जांच की गई, डा प्रेरणा ने बच्चों को बताया कि रोज सुबह और रात दो बार ब्रश जरूर करे और खाने के बाद अच्छे से पानी से कुल्ला करें. उनके अभिभावक को समझाया की साल में दो बार दांत के डॉक्टर को जरूर दिखाए. डॉ शेखर जालान ने समझाया कि पान मसाला,खैनी और सिगरेट का सेवन ना करें , ये तीनों चीजों से कैंसर जैसी बड़ी बीमारी होती है, मुंह खुलना बंद हो जाता है,डा.शेखर ने बच्चों को अम्बेडकर जी के बारे में बताया.इस शिविर में मनीष पासवान,अशोक पासवान,ज्योति कुमार सोनू , जय किशन प्रसाद,फैजान, भास्कर मौजूद थे.
निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर में 85 लोगों की हुई जांच
बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया
