विदेशी चंदे से संचालित संस्थाओं पर कस रहा शिकंजा

सीमांचल में विदेशी चंदे से चलने वाली संस्थाओं एवं गैर सरकारी संस्थाओं पर सरकार ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है

किशनगंज सीमांचल में विदेशी चंदे से चलने वाली संस्थाओं एवं गैर सरकारी संस्थाओं पर सरकार ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. रविवार को एफआरसीए के तहत निबंधित किशनगंज जिले में संचालित ईमैन्युअल मिशन स्कूल सहित कई अलग- अलग संस्थाओं में जिला पदाधिकारी विशाल राज के निर्देश पर गठित टीम के द्वारा जांच अभियान चलाया गया. मालूम हो कि जिले में एफआरसीए के तहत कई संस्थाएं एवं ट्रस्ट निबंधित है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गठित टीम के द्वारा पिछले दो साल में प्राप्त आय व व्यय से संबंधित लेखा जोखा की बारीकी से जांच की गई. टीम में अपर समाहर्ता अमरेंद्र कुमार पंकज, राज्य कर संयुक्त आयुक्त रविंद्र कुमार, वरीय लेखा पदाधिकारी दीपक कुमार साह, वरीय उप समाहर्ता श्रृति कुमारी, लेखा पदाधिकारी दीपक कुमार गुप्ता आदि शामिल थे. अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जांच की गई है और जिला पदाधिकारी को रिपोर्ट उनके द्वारा सौंपा जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >