जिले के विभिन्न काली मंदिरों में मां काली की हुई पूजा-अर्चना, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

.श्रद्धालुओं ने सोमवार की मध्य रात्रि मां काली की पूजा अराधना की. विभिन्न मंदिरों में मां काली की भव्य प्रतिमा स्थापित की गयी थी. जहां पूरी रात भक्तों का तांता लगा रहा.

किशनगंज.श्रद्धालुओं ने सोमवार की मध्य रात्रि मां काली की पूजा अराधना की. विभिन्न मंदिरों में मां काली की भव्य प्रतिमा स्थापित की गयी थी. जहां पूरी रात भक्तों का तांता लगा रहा. पूरे विधि विधान के साथ मां काली की आराधना लोगों ने ने की और मनोवांछित फल का वरदान मांगा. शहर हो गया गांव पूरे जिले में धूमधाम से मां काली की पूजा की गयी. इस अवसर पर मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया था. शहर के बूढी काली मंदिर, गंगा बाबू चौक -स्थित काली मंदिर, रूईधासा कस्टम चौक, बड़ी काली मंदिर, रुईधासा काली मंदिर दक्षिण, डुमरिया काली मंदिर, रोलबाग काली मंदिर, डे मार्केट, शीतला मंदिर, डेमार्केट, हलीम चौक व स्थित काली मंदिर, कालु चौक स्थित काली मंदिर, ओदरा घाट काली मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गयी.

महाकाल मंदिर में हुई काली पूजा

शहर के रुईधासा महाकाल मंदिर में भी सोमवार की रात्रि को मां काली की पूजा अर्चना की गई. यहां माता की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ की गयी. महाकाल मंदिर में माता के साथ महाकाल की भी पूजा अर्चना की जाती है. मंदिर के पुरोहित बाबा साकेत के सानिध्य में माता की पूजा आराधना वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गई. गुरुवार की रात को माता की पूजा की गई. पूजा के बाद रात्रि में आरती व हवन का आयोजन किया गया. यहां काली पूजा के एक दिन बाद भक्त माता के दर्शन के लिए आते है.

इकरचल्ला काली मंदिर

जिला मुख्यालय से सटे पांजीपाड़ा के इकरचल्ला काली मंदिर में आस्था का बड़ा केंद्र है. काली पूजा को लेकर लाखों की संख्या में भक्तों में माँ के दर्शन कर पूजा अर्चना की. यहीं इस अवसर पर महाप्रसाद का भी वितरण किया गया.

ओद्रा काली मंदिर में श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता

प्रखंड के बेलवा में स्थित ओदरा काली मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार दीपावली के दूसरे दिन औद्रा में स्थित मां काली की पूजा की जाती है. प्राचीन काली मंदिर में मां काली की पूजा करने को श्रद्धालु दूर दूर से पहुंचे. दिन भर लोगों की भीड़ लगी रही. मंदिर के बाहर मेले जैसा माहौल था. ओद्रा काली मंदिर से लोगों का आस्था का केंद्र हा है. मंदिर में भक्तों के लिए प्रसाद के रूप में खिचड़ी की व्यवस्था की गई थी. मंदिर के आसपास के सुंदर स्थान एवं स्वच्छ वातावरण लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >