भातगांव पंचायत सरकार भवन में कार्य का हुआ शुभारंभ, लोगों में हर्ष

ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा

गलगलिया. ठाकुरगंज प्रखंड पंचायत में तीन करोड़ 14 लाख की लागत से वत्स इंफ्राटेक प्राइवेट कंपनी के द्वारा निर्मित भातगांव पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन 1 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऑनलाइन किया था. इस दौरान पंचायत में भी मुखिया मीरा देवी की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित कर पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया गया. मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना सिंह ने कहा कि पंचायत सरकार भवन बनने से यहां की जनता को प्रखंड मुख्यालय जाने से छुटकारा मिलेगा.अब एक ही छत के नीचे जनता के सारे कार्य संपादित होंगे. ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा.करोड़ों की लागत से बनने वाला पंचायत सरकार भवन ग्रामीणों के लिए मील का पत्थर साबित होगा.साथ ही पंचायत सरकार भवन बनने से निवास, आय, जाति प्रमाणपत्र सहित अन्य ऑनलाइन कार्यों में सुविधा होगी और लोगों को प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा.कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना सिंह पंचायत समिति प्रतिनिधि मनोज गिरी पूर्व मुखिया बुधन पासवान मुरारी सिंह मृत्युंजय राय समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. इधर भातगांव नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का भव्य उद्घाटन किया गया.स्थानीय ग्रामीणों ने इसे बड़ी सौगात बताते हुए खुशी का इंजहार किया. पंचायत की उप मुखिया महावीर राय ने कहा कि अब जनता को छोटे-छोटे कार्यों के लिए प्रखंड कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >