महिला पुलिसकर्मियों को सेहतमंद रहने के गुर सिखाए, पुलिस सभागार में कार्यशाला

महिला पुलिसकर्मियों को सेहतमंद रहने के गुर सिखाए, पुलिस सभागार में कार्यशाला

एसपी की पहल पर प्रसूति रोग व नवजात की देखभाल पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी

किशनगंज. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-2026 के विशेष अवसर पर रविवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार के निर्देशानुसार एक महत्वपूर्ण पहल की गयी. थाना परिसर स्थित पुलिस सभागार में महिला पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों के लिए ”महिला स्वास्थ्य संबंधी विशेष कार्यशाला” का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिन-रात ड्यूटी में व्यस्त रहने वाली महिला पुलिसकर्मियों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक करना और उन्हें एक सशक्त जीवन के लिए प्रेरित करना था.

पोषण व बचाव पर विस्तृत चर्चा

कार्यशाला के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने महिला स्वास्थ्य, उचित पोषण, प्रसूति रोगों के लक्षण, उनके उपचार व बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी साझा की. इसके साथ ही नवजात शिशु की सही देखभाल व मां के स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी चर्चा की गयी. उपस्थित महिला पुलिस पदाधिकारियों को बताया गया कि कार्य के दबाव के बीच खुद के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है.

स्वस्थ रहने का लिया संकल्प

एसपी संतोष कुमार की इस सराहनीय पहल का उद्देश्य महिला पुलिस बल को न केवल पेशेवर रूप से, बल्कि शारीरिक रूप से भी मजबूत बनाना है. कार्यशाला में उपस्थित महिला अधिकारियों ने स्वास्थ्य संबंधी बारीकियों को समझा व नियमित जांच व सही खान-पान का संकल्प लिया. मौके पर कई महिला पुलिस पदाधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >