Bihar assembly elections: KOCHADHAMAN VIDHAN SABHA: महागठबंधन को वोट दें जो सबको साथ लेकर चलती है- इकरा

चुनाव पर पूरी देश की नजर टिकी है. यह चुनाव बिहार की दशा व दिशा बदलने के साथ- साथ देश की राजनीतिक व्यवस्था को प्रभावित करने का काम काम करेगी. ये बातें यूपी की सपा सांसद इकरा हसन ने कही.

आपस में झगड़ा होता है तो पड़ोस वाले आते हैं बाहर वाले नहीं: इकरा एआईएमआईएम सरकार बनाना तो दूर विपक्षी दल बनने में भी अक्षम कोचाधामन. Bihar assembly elections: KOCHADHAMAN VIDHAN SABHA: बिहार के इस विधानसभा चुनाव पर पूरी देश की नजर टिकी है. यह चुनाव बिहार की दशा व दिशा बदलने के साथ- साथ देश की राजनीतिक व्यवस्था को प्रभावित करने का काम काम करेगी. ये बातें यूपी की सपा सांसद इकरा हसन ने कही. वे बुधवार को कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र के कन्हैयाबाड़ी और कजलामनी में राजद प्रत्याशी मुजाहिद आलम के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बोल रही थी. उन्होंने कहा कि मैं यूपी से यहां लोगों को जगाने के लिए आयी हूं.अपलोग को यह बताने के लिए आयी हूं कि जो हाल इन्होंने यूपी में किया वह यहां नहीं होने दें.जिस प्रकार बीजेपी सरकार यूपी में लोगों को झूठे मुकदमे में फंसा कर लोगों का घर बुल्डोजर से तोड़ रही है. यदि यहां भी बीजेपी एनडीए की सरकार बनेगी तो यूपी वाला हाल होगा. भाजपा इस बार सत्ता में आती है तो नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनायेगी. इन्होंने जो महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश तथा राजस्थान में किया वही हाल यहां होगा. यहां दो गठबंधन हैं एक संविधान को लेकर चलने वाले हैं तो एक नफरत फैलाने वाले हैं. हमारी जो गंगा- यमुनी तहजीब है उसे भाजपा वाले खत्म करना चाहते है.इन्होंने कहा कि आपस में झगड़ा होता है तो पड़ोस वाले आते हैं बाहर वाले नहीं. उन्होंने एआइएमआइएम पार्टी का नाम लिए बिना उन पर तंज कसते हुए कहा कि यहां दो गठबंधन लड़ रहे हैं लेकिन एक पार्टी अकेले लड़ रही हैं. उनसे पूछिए कि सरकार बना पाएंगे, विपक्ष में बैठ पाएंगे, विपक्ष में भी बैठने के लिए दस फीसदी सीट की जरूरत होती है. आप लोग ऐसे पार्टी को वोट करें जो सबको लेकर चले बिहार में विकास की गति को तेज करे. मै इस उम्मीद के साथ आई हूं कि आपलोग बिहार में महागठबंधन के पक्ष में वोट कर भाजपा की सरकार को हराने का काम करेंगे. इसके बाद केंद्र कि सरकार की जड़े हिल जाएगी. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमें घुसपैठी बता रही है कि लेकिन हम किन किन को सबूत दे कि हम यहीं के हैं हमारे बाप दादा यहीं के है. राजद गठबंधन को वोट दें जो सबको लेकर चलता है. इस गठबंधन में राजद के अलावा कांग्रेस, सपा वीआईपी सहित कई पार्टियां है. इसके आलावे सभा में राजद प्रत्याशी मुजाहिद आलम सहित कई लोगों ने अपनी बातें को रखी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >