तस्करी रोकने के लिए इंडो-नेपाल सीमा पर चौकसी

तस्करी रोकने के लिए इंडो-नेपाल सीमा पर चौकसी

दिघलबैंक. भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के द्वारा चौकसी बढ़ा दी गई हैं. सीमा पर असमाजिक गतिविधि व तस्करी की रोकथाम को लेकर शनिवार को एसएसबी 12 वीं वाहिनी की एफ कंपनी मुख्यालय दिघलबैंक के अधिकारी व जवानों ने नेपाल के एपीएफ जवानों के साथ सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग की. दोनों देश के अधिकारियों ने भारत नेपाल बॉडर पर करीब पांची किलोमीटर पैदल मार्च किया. संयुक्त पेट्रोलिंग का नेतृत्व कर रहे असिस्टेंट कमाडेंट प्रियरंजन चकमा ने बताया कि पेट्रोलिंग के साथ ही सीमा पर स्थित बॉडर पिलर की शुरक्षा व सीमा पर बढ़ रहे अतिक्रमण और सीमावर्ती क्षेत्र से होने वाले घुसपैठ को रोकने के लिए हम पूरी तरह तैयार है. इस दौरान दोनों देश के अधिकारियो ने आपस में अपनी तालमेल भी बेहतर की. वहीं नेपाली एपीएफ के अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से वह सीमा पर हर संभव सहयोग करने को तैयार है. पेट्रोलिंग में एसएसबी से एसआइ सहिय नेपाल के एपीएफ एसआई सहित दोनों देश के दर्जनों जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >