पैक्स चुनाव को ले इंडो-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी

पैक्स चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी के द्वारा चौकसी बढ़ा दी गयी है.

दिघलबैंक. पैक्स चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी के द्वारा चौकसी बढ़ा दी गयी है. सीमा पर असामाजिक गतिविधि व तस्करी की रोकथाम को लेकर शनिवार को एसएसबी 12वीं वाहिनी की बीओपी डुब्बाटोला के एसएसबी अधिकारी व जवानों ने नेपाल के एपीएफ जवानों के साथ सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग की. दोनों देशों के अधिकारियों ने भारत-नेपाल बॉडर पर करीब पांच किलोमीटर पैदल मार्च किया. संयुक्त पेट्रोलिंग का नेतृत्व कर रहे असिस्टेंट कमाडेंट प्रियरंजन चकमा ने बताया कि पेट्रोलिंग के साथ ही सीमा पर स्थित बॉडर पिलर की सुरक्षा एवं सीमा पर बढ़ रहे अतिक्रमण और सीमावर्ती क्षेत्र में होने वाले घुसपैठ को रोकने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं. इस दौरान दोनों देश के अधिकारियों ने आपस में तालमेल भी बेहतर करने पर बल दिया. वहीं नेपाली एपीएफ के अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से वह सीमा पर हर संभव सहयोग करने को तैयार हैं. इस पेट्रोलिंग में एसएसबी से एसआइ जीडी शैलेश कुमार नेपाल के एपीएफ एसआइ सहित दोनों देश के दर्जनों जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >