किशनगंज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के एमजीएम मेडिकल काॅलेज पहुंचने पर उद्योग मंत्री व पथ निर्माण मंत्री ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस मौके पर मेडिको छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उनका स्वागत किया. इससे पहले वहां पहुंचने पर डाॅ दिलीप कुमार जायसवाल, माता गुजरी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डाॅ इच्छित भारत व मेडिकल कालेज के ट्रस्टियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया. इस मौके पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री बिहार सम्राट चौधरी, बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी मौजूद थे. मालूम हो कि अपने तीन दिवसीय सीमांचल दौरे के क्रम में किशनगंज में समीक्षा बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह रात्रि विश्राम करेंगे. इसके बाद बंगाल के भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे. गुरुवार को 11 बजे एमजीएम मेडिकल काॅलेज से अररिया के लिए रवाना हो जाएंगे.
एमजीएम मेडिकल कॉलेज में केंद्रीय गृहमंत्री का हुआ भव्य स्वागत
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के एमजीएम मेडिकल काॅलेज पहुंचने पर उद्योग मंत्री व पथ निर्माण मंत्री ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया
