किशनगंज
जिले में शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोचाधामन थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चरघरिया चेक पोस्ट पर सोमवार को 264.28 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है. एक टाटा नेक्सॉन कार को जब्त करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. पकड़ा गया युवक भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रोहित चौधरी शहर के रूईधासा का रहने वाला है. एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सोमवार को कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार को गुप्त सूचना मिली की थी. चरधरिया चेक पोस्ट पर वाहनों की सघन जांच शुरू की गई. जांच के दौरान किशनगंज की ओर से आ रही एक संदिग्ध काले रंग की टाटा नेक्सॉन कार (रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर37एबी2668) को रोककर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान वाहन से विभिन्न ब्रांड की कुल 264.28 लीटर विदेशी शराब, 30,200 रुपये नगद व एक एप्पल मोबाइल फोन बरामद किया गया. पुलिस ने मौके से वार्ड संख्या 30 रूईधासा निवासी रोहित चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया युवक एक राजनैतिक पार्टी के संगठन से जुड़ा हुआ बताया जाता है. इस मामले में कोचाधामन थाना कांड संख्या 208/26 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 की धारा 30(ए) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है तथा तकनीकी विश्लेषण के आधार पर फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं.कार से 264 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
जिले में शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोचाधामन थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चरघरिया चेक पोस्ट पर सोमवार को 264.28 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है
