जयपुर कमाने जा रहे दो युवकों की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

युवकों के परिजन उन्हें गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ा कर बस स्टैंड पहुंचे थे.

किशनगंज शहर के रूईधासा कस्टम चौक के निकट छठ पूजा के बाद कमाने के लिए जयपुर जा रहे दो युवकों की मौत ट्रेन से कटकर हो गयी. मृतक युवकों की पहचान गोविंद कुमार यादव (23 वर्ष) और किरण कुमार यादव (21 वर्ष) बसंतपुर फरसा डांगी, चकला घाट निवासी के रूप में हुई. घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर रेल थाना पुलिस,आरपीएफ और सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह परिजनों के साथ युवक ट्रेन पकड़ने के किए स्टेशन पहुंचे थे. युवकों के परिजन उन्हें गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ा कर बस स्टैंड पहुंचे थे. मृतक युवक किरण यादव के पिता चंदन यादव ने बताया कि वे भी दोनों को ट्रेन में चढ़ा कर बस स्टैंड पहुंचे थे. उसके बाद दोनों के मोबाइल पर फोन करने पर संपर्क नहीं हो रहा था. इसके बाद चंदन यादव अपने घर आ गए. घर पहुंचते ही उन्हें फोन पर इस दुर्घटना की जानकारी मिली. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक युवकों के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे. दोनों युवक गलती से गरीब नवाज ट्रेन की जगह अन्य ट्रेन पर चढ़ गए थे. जब उन्हें पता चला तो ट्रेन से उतरने की कोशिश की लेकिन इसी दौरान ट्रेन के नीचे चले गए और उनकी मौत हो गई. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि घटना की सूचना पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >