वर्षों से फरार दो वारंटी गिरफ्तार, भेजा जेल

पोठिया थाना की पुलिस ने आदर्श आचार सहिंता लागू होने के बाद से फरार वारंटियों की गिरफ्तारी तेज कर दी है

पहाड़कट्टा पोठिया थाना की पुलिस ने आदर्श आचार सहिंता लागू होने के बाद से फरार वारंटियों की गिरफ्तारी तेज कर दी है. इसी कड़ी में गुरुवार को वर्षो से फरार दो वारंटियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपित डांगापाड़ा निवासी मुस्तफा का पुत्र मो वाहिद है तो वहीं दूसरा नौकट्टा पंचायत के जगडुब्बा गांव का निवासी तफेजुल का पुत्र मास्टर उर्फ ईद मोहम्मद है. दोनों आरोपितों के विरुद्ध न्यायालय से गैरजमानती वारंट निर्गत था और वे फरार चल रहे थे. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर इन दोनों को पकड़ा गया और पूछताछ के बाद न्याययिक हिरासत में भेजा गया है. थानाध्यक्ष ने कहा कि पोठिया पुलिस विधानसभा चुनाव को देखते हुए काफी चौकस है. इसका उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आपराधिक छवि वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है और उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. उल्लेखनीय है कि पोठिया थाना की पुलिस एक सप्ताह में करीब एक दर्जन से अधिक फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इस गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष अंजय अमन, एसआई अखिलेश कुमार, एसआई सुजीत कुमार, एसआई विकास कुमार, एसआई हलधर यादव शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >