20 पुड़िया स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

20 पुड़िया स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

किशनगंज. सदर पुलिस ने चोरी के एक मामले की जांच के दौरान स्मैक तस्करी के एक नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. सोमवार को सदर थाने में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सागर कुमार ने बताया कि नगर परिषद के मोतीबाग वार्ड नंबर सात में छापेमारी के दौरान आरोपित अमित चौहान, नीतीश चौहान को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से 10.60 ग्राम स्मैक और एक सिल्वर रंग की वजन करने वाली मशीन बरामद की गई. इस कार्रवाई ने क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार करने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस को देखते ही दोनों आरोपियों ने घबराहट में कुछ छिपाने की कोशिश की, जिससे संदेह बढ़ा. पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे पहले चोरी के मामले में जेल जा चुके है. पुलिस के अनुसार स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर स्थानीय स्तर पर बेचा जाता था. तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके बेड से 20 पुड़िया स्मैक बरामद की, जिसमें 8.20 ग्राम सफेद पारदर्शी प्लास्टिक में और 2.40 ग्राम काले पॉलिथीन में थी. एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. प्रारंभिक जांच से पता चला की गिरोह के अन्य सदस्य भी इस कारोबार में शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >