टेढ़ागाछ में दो बाइकों की भिड़ंत में दो घायल, एक गंभीर

टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के झाला पंचायत अंतर्गत हजारी चौक के समीप देर शाम को दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई

टेढ़ागाछ. टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के झाला पंचायत अंतर्गत हजारी चौक के समीप देर शाम को दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायलों में एक युवक रहबर कुजरी, जिला अररिया का निवासी है तो वही दूसरा इम्तियाज आलम कुछहां जिला अररिया निवासी है. स्थानीय ग्रामीण के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार दूर जा गिरे. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को टेढ़ागाछ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. वहां मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार ने इम्तियाज आलम की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु सेंटर रेफर कर दिया. हादसे की सूचना मिलते ही टेढ़ागाछ पुलिस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >