ठाकुरगंज. भारत से नेपाल जा रहे दो बांग्लादेयों को एसएसबी 19वीं वाहिनी के पाठामारी कंपनी व पाठामारी पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया. पकड़ाये बांग्लादेशी में सागर (43 वर्ष) पिता शाह आलम व संजीव (30 वर्ष) पिता हबीबुल रहमान ढाका, उत्तरा बंग्लादेश निवासी शामिल है. दोनों 25 फरवरी को हवाई मार्ग से ढाका से नेपाल पहुंचे थे. फिर 27 फरवरी को नेपाल से ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन से किशनगंज और वहां से दिल्ली गए. फिर दिल्ली से कामख्या एक्स्प्रेस से किशनगंज होते हुए ठाकुरगंज पहुंचे. उसके बाद पाठामारी थानाक्षेत्र की भारतीय सीमा से नेपाल जा रहे थे. लेकिन उससे पहले ही पुलिस व एसएसबी की टीम ने दबोच लिया. उनके पास से ढाका टू नेपाल का पासपोर्ट के साथ अन्य दस्तावेज बरामद हुआ है. लेकिन भारतीय क्षेत्र का वीजा नहीं मिला है. उनके पास से मिले कागजात व मोबाइल से उनकी जानकारी इकट्टा करने में संयुक्त टीम जुटी हुई है. एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार सिंह ने दो बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों से पूछताछ जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
