46.200 लीटर देसी व विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने शिशगाची गांव में वाहनों की जांच की इस दौरान दो मोटरसाइकिल से 35.700 लीटर नेपाली देशी शराब और 10.500 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है.

टेढ़ागाछ.टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी करवाई की है. ये कार्रवाई बुधवार को की गई. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने शिशगाची गांव में वाहनों की जांच की इस दौरान दो मोटरसाइकिल से 35.700 लीटर नेपाली देशी शराब और 10.500 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है. दबोचे गए तस्कर मनोज कुमार साह उम्र 40 वर्ष पे पगलू साह ग्राम बेलसरी थाना पलासी जिला अररिया को गिरफ्तार किया गया है. दूसरा बाइक सवार दीपक साह, पे0 गोविंद साह, ग्राम बेलसरी भागने मे सफल रहा. दोनों बाइक एवं बरामद शराब को जप्त कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. टेढ़ागाछ थाना प्रभारी इजहार आलम ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच चलाई जा रही है. उन्होंने कहा कि अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की पैनी नजर हैं. किसी भी सूरत में किसी को बख्शा नही जाएगा. बरामद शराब और वाहनों को थाना लाकर करवाई शुरू कर दी गई है. इस धंधे में कौन कौन लोग संलिप्त है.इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. श्री आलम ने बताया कि निष्पक्ष शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर टेढ़ागाछ पुलिस कटिबद्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >