देवोत्थानी एकादशी पर हुआ तुलसी पूजन

देवोत्थानी एकादशी के मौके पर शनिवार को जिलेभर में तुलसी-पूजन व दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

किशनगंज.देवोत्थानी एकादशी के मौके पर शनिवार को जिलेभर में तुलसी-पूजन व दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस दौरान भक्तों ने तुलसी चौरा में दीप जलाकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और परिसर के सुख समृद्धि की कामना की. मान्यता है कि श्री हरि विष्णु चातुर्मास पूरा कर देवोत्थान एकादशी के दिन जगत का पालन करने के लिए निद्रा त्याग कर उठते हैं.इसी के चलते इस दिन देवोत्थान एकादशी मनाई जाती है.इस दिन भगवान श्री हरि विष्णु को अति प्रिय तुलसी का पूजन विशेष शुभदाई माना जाता है. मान्यता के अनुरूप जिलेभर में देवोत्थान एकादशी का पर्व धूमधाम से मनाया गया.महिला-पुरुष सहित श्रद्धालुओं ने उपवास रखते हुए शाम को तुलसी का विधि-विधान से पूजन-अर्चना करते हुए दीप जलाकर परिवार में सुख समृद्धि की कामना किया.इसके अलावा लोगों ने अपने-अपने घरों को भी दीपों से रोशन कर दीपावली की तरह सजाते हुए पर्व मनाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >