लोहारपट्टी रोड में जाम से परेशानी

समस्या के स्थायी निदान की मांग

किशनगंज. शहर के लोहारपट्टी रोड में लगने वाला जाम लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. आये दिन लगने वाले जाम से स्थानीय लोगों व राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. दरअसल लोहारपट्टी रोड में उक्त जगह सड़क पर सब्जी मंडी लगायी जाती है. सुबह से ग्यारह बजे तक सब्जी मंडी लगायी जाती है. इस वजह से आये दिन सुबह ग्यारह बजे तक जाम की वजह से लोगों को दो-चार होना पड़ता है. वाहनों को कई घंटों तक जाम में फंसा रहना पड़ता है लेकिन कोई निदान नहीं मिल पाता है. इसी सड़क से होकर कई स्कूल, गैस गोदाम के वाहन गुजरते है. इसके साथ ही यह मोतीबाग व तेउसा जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क है. जाम की इस बढ़ती समस्या से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. लोगों का कहना है कि जब बगल में सब्जी मंडी है, फिर भी वहां बाजार के अंदर दुकान ना लगाकर रोड पर दुकान लगायी जाती है. स्थानीय लोगों ने जाम की समस्या के स्थायी निदान की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >