छात्रा सुंदरी खातून का सदर अस्पताल में इलाज जारी

छात्रा सुंदरी खातून का सदर अस्पताल में इलाज जारी

किशनगंज एमडीएम का भोजन खाने से बीमार हुई उत्क्रमित मध्य विद्यालय मड़वाटोली के क्लास 8 की छात्रा सुदंरी खातून का दूसरे दिन शनिवार को भी सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है. छात्रा सुंदरी खातून की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण शुक्रवार को उसे अस्पताल से छुट्टी नहीं दी गयी थी. दरअसल छात्रा के पेट में जलन और दर्द होने की वजह से उन्हें दूसरे दिन भी अस्पताल में उसे भर्ती रखा गया है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अनवर हुसैन ने बताया तीन स्कूली बच्चे अस्पताल में भर्ती थे और 56 स्कूली बच्चे का ओपीडी में शुक्रवार को इलाज हुआ था. वहीं तीन भर्ती स्कूली बच्चों में दो बच्चों का शुक्रवार की शाम तबीयत ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दे गयी थी, जबकि एक स्कूली बच्चों का इलाज अस्पताल में अब भी चल रहा है. छात्रा अभी खतरे से बाहर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >