निवार्चन के लिए प्रशिक्षण सत्रों में हो पारदर्शिता

विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के निमित्त मतदान कार्य में संलग्न सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सामान्य निर्वाचन, ईवीएम तथा वीवी पैट संचालन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा

किशनगंज

विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के निमित्त मतदान कार्य में संलग्न सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सामान्य निर्वाचन, ईवीएम तथा वीवी पैट संचालन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा. जिले के विभिन्न प्रशिक्षण स्थलों पर 12 अक्टूबर से प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमें सभी मास्टर ट्रेनर अपने-अपने निर्धारित स्थलों पर प्रशिक्षण कार्य का संचालन करेंगे. प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों को निदेश दिया गया है कि वे प्रशिक्षण में भाग लेने वाले पीठासीन पदाधिकारियों एवं प्रथम मतदान पदाधिकारियों को ईवीएम एवं वीवीपैट संचालन का व्यवहारिक प्रशिक्षण दें. प्रशिक्षण उपरांत प्रतिभागियों से प्रशिक्षण प्रमाण पत्र एवं ईवीएम मॉक ड्रिल प्रमाण पत्र भरवाकर प्राप्त करें तथा प्रशिक्षण समाप्ति के पश्चात सभी भरे हुए प्रमाण पत्रों को प्रशिक्षण कोषांग के माध्यम से संबंधित कर्मियों को सुपुर्द करें. साथ ही सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों, मास्टर ट्रेनरों एवं कर्मियों को यह भी निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने निर्धारित प्रशिक्षण तिथि एवं स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण कार्य को समयबद्ध एवं सुचारु रूप से संपन्न कराना सुनिश्चित करें.

निर्वाचन के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है

-बालिका उच्च विद्यालय, किशनगंज–लगभग 750 प्रतिभागी

-इंटर उच्च विद्यालय, किशनगंज–लगभग 675 प्रतिभागी

-उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पुराना खगड़ा–लगभग 450 प्रतिभागी

-मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज–लगभग 440 प्रतिभागी

-नेशनल हाई स्कूल, किशनगंज–लगभग 452 प्रतिभा

गी

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी विशाल राज ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं दक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षण सत्रों का संचालन गंभीरता, अनुशासन एवं पूर्ण तत्परता के साथ किया जाए, ताकि मतदान दिवस पर किसी प्रकार की तकनीकी अथवा प्रक्रियात्मक त्रुटि की संभावना न रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >