सी-विजिल ऐप के उपयोग को ले प्रशिक्षण आयोजित

शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है.

किशनगंज बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 को ले रविवार को सी-विजिल ऐप के प्रभावी उपयोग से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस प्रशिक्षण में सभी डाटा एंट्री ऑपरेटर, शिक्षक एवं लिपिक प्रतिभागी के रूप में सम्मिलित हुए. प्रशिक्षण का संचालन जिला आईटी प्रबंधक एवं जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के द्वारा किया गया. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि सी-विजिल ऐप नागरिकों द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की त्वरित रिपोर्टिंग हेतु विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है. प्रशिक्षण में बताया गया कि शिकायत दर्ज होने के 5 मिनट के भीतर जिला नियंत्रण कक्ष के द्वारा मामले को एफएसटी/ एसएएसटी टीम को आवंटित किया जाता है. इसके उपरांत एफएसटी/ एसएएसटी टीम अधिकतम 15 मिनट में निरीक्षण स्थल पर पहुंचकर 30 मिनट के भीतर निरीक्षण कार्य पूर्ण करती है तथा संबंधित आरओ को रिपोर्ट प्रेषित करती है. आरओ को प्राप्त प्रकरण का निस्तारण अधिकतम 50 मिनट में किया जाना अपेक्षित है. इस प्रकार सी-विजिल ऐप के माध्यम से कुल 100 मिनट के भीतर शिकायत का निपटारा सुनिश्चित किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >