किशनगंज विधानसभा आम निर्वाचन 2025 किशनगंज.बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन हेतु समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में सामान्य प्रेक्षक-54 किशनगंज मनोज कुमार मीना की अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनर एवं प्रो मोाबइल एप ट्रेनरों के साथ मतदान प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत ब्रीफिंग आयोजित की गई. इस दौरान प्रो मोाबइल एप के उपयोग की जानकारी दी गई तथा मॉक पोल, सीयू-वीवीपीएटी संचालन, मतदान के दौरान मशीन में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या उत्पन्न होने पर मशीन परिवर्तन की प्रक्रिया एवं कनेक्शन संबंधी तकनीकी पहलुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई. साथ ही अनपढ़ मतदाताओं को डमी वीवीपीएटी पेपर के माध्यम से मतदान प्रक्रिया समझाने तथा मतदान केंद्र पर बैठने की व्यवस्था के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिए गए. माइक्रो ऑब्जर्वरों ने प्रशिक्षण के दौरान प्रेक्षक से कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने धैर्यपूर्वक और विस्तार से उत्तर देकर स्पष्ट मार्गदर्शन प्रदान किया. प्रेक्षक ने कहा कि निर्वाचन कार्य में जितनी कम त्रुटि होगी, उतनी ही हमारी और आपकी सफलता सुनिश्चित होगी.उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से सभी कर्मी उत्कृष्ट तैयारी के साथ निष्पक्ष और सुचारु रूप से निर्वाचन कार्य सम्पन्न करेंगे. इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी विशाल राज, प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी श्री जफर आलम एवं, अन्य मास्टर ट्रेनर तथा प्रो मोाबइल एप ट्रेनर उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
