50 हजार का टॉप टेन ईनामी कुख्यात गिरफ्तार

किशनगंज पुलिस व एसटीएफ की टीम ने टॉप टेन अपराधी की सूची में शामिल 50 हजार के ईनामी कुख्यात को रविवार की रात को गिरफ्तार किया

किशनगंज. किशनगंज पुलिस व एसटीएफ की टीम ने टॉप टेन अपराधी की सूची में शामिल 50 हजार के ईनामी कुख्यात को रविवार की रात को गिरफ्तार किया है. आरोपी को कोचाधामन थाना क्षेत्र के भवानीगंज चौक से गिरफ्तार किया गया है.गिरफ्तार बदमाश मोहम्मद पप्पू मस्तलिया कोचाधामन का रहने वाला है.एसपी सागर कुमार ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि टॉप टेन बदमाश की सूची में शामिल आरोपी को कोचाधामन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है.इसके विरुद्ध विभिन्न थाने में अपराधिक मामले दर्ज है.आरोपी कई दिनों से फरार चल रहा था. पकड़ा गया आरोपी 50 हजार का टॉप टेन ईनामी बदमाश था.जो फरार चल रहा था.आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार नजर बनाए हुए थी.आरोपी गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहा था. इनके विरूद्ध पूर्व में भी कई बार छापामारी की गई थी परंतु ये पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा था. रविवार की रात को पुलिस को आरोपी के ठिकाना का पता चला था.सूचना मिलते ही एसपी सागर कुमार द्वारा गठित टीम व पूर्णिया एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में छापेमारी कर टॉप टेन बदमाश को गिरफ्तार किया गया.पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध कोचाधामन व अन्य थाने में चार मामले दर्ज है.सबसे ज्यादा मामले कोचाधामन थाने में दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DHIRAJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >