फोटो 20 घाट पर तैनात पुलिस पदाधिकारी व जवान प्रतिनिधि, किशनगंज लोकआस्था का महापर्व छठ पर्व को लेकर सोमवार सुबह से मंगलवार सुबह तक जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. शहर सहित जिले में पर्व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया. सोमवार की सुबह से ही प्रशासन व पुलिस के वरीय अधिकारी लगातार छठ घाटों का मुआयना कर रहे थे. भीड़ वाले घाटों की निगरानी की जा रही थी. एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ वन गौतम कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर राजा,सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन सहित वरीय अधिकारी छठ घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे. डीएम विशाल राज व एसपी सागर कुमार लगातार व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे. किशनगंज शहर व प्रखंड में 51 स्थानों में व जिले में 284 छठ घाटों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी. यातायात थानाध्यक्ष धन प्रसाद ट्रैफिक व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे. वही ठाकुरगंज में एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार सिंह, बहादुरगंज में थानाध्यक्ष संदीप कुमार, कोचाधामन में थानाध्यक्ष रंजय कुमार, पौआखाली में थानाध्यक्ष अंकित सिंह, पोठिया में थानाध्यक्ष अंजय अमन व्यवस्था का जायजा ले रहे थे. पोठिया में अवर निरीक्षक अनु कुमारी, किशनगंज में अवर निरीक्षक धीरज कुमार, अवर निरीक्षक शंखराज कर्ण, अवर निरीक्षक सिमरन भारती, मनु कुमारी, पुष्पम कुमारी, पूजा प्रिया, पुष्पांजलि भारती, रवि शंकर कुमार, स्वाति पटेल सहित पुलिस पदाधिकारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर का गश्त लगा रहे थे. भीड़ में शरारती तत्वों व छेड़खानी करने वालों पर निगरानी बरतने के लिए सादे लिबास में पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी. किसी प्रकार की अफवाह न फैले इस पर भी पुलिस लगातार निगरानी बरत रही थी. सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए साइबर सेल संचालित था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
