घर से फरार से तीन नाबालिग बच्चियां कटिहार स्टेशन से बरामद

थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने भी मामले को गंभीरता से लिया और नाबालिग बच्चियों की खोजबीन शुरू कर दी गई.

किशनगंज सदर थाना की पुलिस ने घर से भागी तीन नाबालिग बच्चियों को कटिहार रेलवे स्टेशन से बरामद किया है. बरामद नाबालिग लड़कियों से आवश्यक पूछताछ के बाद उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग बच्चियों रविवार शाम अचानक घर से भाग कर दिल्ली जाने के लिए एक एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हो गई. तीन नाबालिग बच्चियों के अचानक गायब हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया. परिजन भी उनकी तलाश में जुट गए. परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन इन नाबालिग बच्चियों का कोई पता नहीं चला. बाद में परिजन सदर थाना पहुंच गए. वहीं थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने भी मामले को गंभीरता से लिया और नाबालिग बच्चियों की खोजबीन शुरू कर दी गई. जांच के दौरान पुलिस को नाबालिग बच्चियों के एक एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने की जानकारी मिली. सदर थानाध्यक्ष ने तुरंत ही कटिहार रेल पुलिस से संपर्क किया. ट्रेन के कटिहार स्टेशन पर रूकते ही रेल पुलिस ने लड़कियों को बरामद कर किशनगंज पुलिस को सूचना दे दी जिन्हें पुलिस सोमवार को किशनगंज वापस ले आई. हालांकि बरामद नाबालिग लड़कियों ने भागने के कारणों का खुलासा नहीं किया है. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने ने बताया कि तीनों नाबालिग बच्चियों को बरामद कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >