मद्य निषेध मामले के पूर्व आरोपितों का होगा सत्यापन

मद्य निषेध मामले के पूर्व आरोपितों का होगा सत्यापन

किशनगंज. होली पर्व को लेकर शराब की तस्करी पर अंकुश लगाए जाने को लेकर पुलिस सतर्कता बरत रही है. जिसमें मद्य निषेध के तहत शराब की तस्करी मामले में पूर्व में जो भी आरोपित थे उनका भौतिक सत्यापन किया जाएगा. एसपी सागर कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए ऐसे व्यक्तियों के भौतिक सत्यापन का निर्देश दिया है. ऐसे आरोपितों की वर्तमान गतिविधि की पड़ताल भी थानाध्यक्ष करेंगे. वर्तमान में इनकी स्थिति क्या है. शराब तस्करी में शामिल है या नहीं. होली पर शराब की तस्करी न हो इसके लिए किशनगंज पुलिस सख्त से सख्त कदम उठाएगी. डॉग स्क्वायड की टीम के मदद से एएलटीएफ की टीम सघन छापेमारी अभियान चलाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >