इस बार खूब बजेगा बैंडबाजा और जमकर झूमेंगे बराती

चतुर्मास संपन्न होने के बाद देवउठनी के साथ ही वेडिंग सीजन शुरू हो गया है.नवंबर और दिसंबर में भी शादी विवाह के कई शुभ मुहूर्त है.जिसमें शादी सहित कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है.

शुरू हुई शहनाईयों की गूंज.

शादी विवाह और मांगलिक कार्यों की हुई शुरुआत.

बाज़ारों में लौटी रौनक

किशनगंज. चतुर्मास संपन्न होने के बाद देवउठनी के साथ ही वेडिंग सीजन शुरू हो गया है.नवंबर और दिसंबर में भी शादी विवाह के कई शुभ मुहूर्त है.जिसमें शादी सहित कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है. दरअसल चातुर्मास के शुरू होने के साथ ही शादी सहित शुभ कार्यों पर ब्रेक लग गई थी.बाजारों में भी वीरानगी छा गई थी. फेस्टिवल सीजन के बाद अब वेडिंग सीजन के कारण बाजारों में फिर से रौनक लौट आई है.चार माह के बाद शहनाइयों के बीच शादी विवाह की रस्में पूरी करवाने के लिए पुरोहितों की मांग भी बढ़ गई है.एक साथ कई कार्यक्रमों के चलते पुरोहित भी खुश हैं.

शादी-विवाह के लिए कई शुभ मुहूर्त

शादी विवाह का सीजन शुरू हो गया है.अब तमाम पंडित जी भी बता रहे हैं कि इस वर्ष शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त की भरमार है. बैंडबाजा, मैरिज हाल, कैटरिंग, आभूषण सहित अन्य बाजार भी इसके लिए तैयार दिख रहा है.मैरिज हाल, बैंडबाजा और कैटरिंग वालों के यहां एडवांस बुकिंग चल रही है.बड़ी संख्या इससे जुड़े लोगों को रोजगार मिल रहा है.

पुरोहित घनश्याम झा के अनुसार नवंबर,दिसंबर में शादी-विवाह,उपनयन, मुंडन आदि के शुभ मुहूर्त है.पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष भी लग्न की बहुतायत है.

बैंडबाजा वालों की धूम

बैंड के मालिक बताते हैं कि पिछली बार शादियों का सीजन तो बैंड बाजा के बिना ही चला गया था. पांच-छह शादियों में बैंड बजा पाए थे.लगभग 15-20 शादियों का कांट्रेक्ट कैंसिल करना पड़ा था.इस बार धूम मचने और बैंड-बाजा की आवाज काफी गूंजने की उम्मीद है.

कपड़ा और आभूषण बाजार में रौनक

कपड़ा व्यवसायी जम्बो पुगलिया,जंग बहादुर यादव ने बताया कि पिछली बार बाजार बहुत ठंड था. इस बार शादियों के सीजन में अच्छी बिक्री की उम्मीद है. कई लोग अच्छा व्यवसाय की बात बताते हैं.आभूषण व्यवसायी बताते हैं कि पिछली बार तो शादियों के सीजन में बिल्कुल ही व्यापार मंदा था.इस बार बाजार का रुख बढिय़ा लगता है.पिछली बार की अपेक्षा इस बार लोग गहना-जेवर खरीद रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >