बिजली के खंभे पर लगे एसएमडी बॉक्स की चोरी करते रंगे हाथ धराया चोर

दिनदहाड़े बिजली के खंभे से उपभोक्ताओं के कनेक्शन हेतु लगाये गए एसएमडी बॉक्स को खोलते एक चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा.

पोठिया. थाना क्षेत्र के गलगलिया पुल चौक पर मंगलवार की दोपहर दिनदहाड़े बिजली के खंभे से उपभोक्ताओं के कनेक्शन हेतु लगाये गए एसएमडी बॉक्स को खोलते एक चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा. आरोपित चोर की पहचान अजमत (25 वर्ष) किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहिउद्दीनपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. सूचना पर चिचुवाबाड़ी ओपी प्रभारी मुनी लाल पासवान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के चुंगल से आरोपित युवक को विधिवत गिरफ्तार कर पोठिया थाना लाया. स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि गलगलिया पुल चौक पर बिजली के खंभे पर बॉक्स को खोलते युवक को देखा गया. जिसके बाद लोगों ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी. बता दें कि छत्तरगाछ पावर हाउस के अधीन कार्यरत मानव बल ना होने के कारण लोगों को शंका हुई थी. ग्रामीणों का दावा है कि यह बिजली तार चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है. बरहाल पुलिस आरोपित चोर से पोठिया थाना में पूछताछ कर रही है. थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि एक संदिग्ध को चोरी के आरोप में पकड़ा गया है पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >