सीमांचल में नफरत फैलाने वालों के लिए कोई जगह नहीं:डा जावेद

कांग्रेस सांसद डॉ मोहम्मद जावेद आज़ाद ने कहा कि नफरत फैलाने वालों को मेरी चेतावनी है कि किशनगंज की धरती पर नफरत और विभाजन का अपना एजेंडा फैलाने की हिम्मत नही करें.

किशनगंज.कांग्रेस सांसद डॉ मोहम्मद जावेद आज़ाद ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं भाजपा नेताओं के द्वारा दिये गए बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नफरत फैलाने वालों को मेरी चेतावनी है कि किशनगंज की धरती पर नफरत और विभाजन का अपना एजेंडा फैलाने की हिम्मत नही करें. हमारे लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि किशनगंज और सीमांचल को अपनी गंदी राजनीति से दूर रखे. यहां के लोग गंगा -जमुनी तहजीब को मानने वाले लोग है. सांसद डॉ जावेद आजाद ने कहा कि सीमांचल की अमन पसंद जनता को उनके बयान से काफी तकलीफ पहुंची है. उन्होंने कहा कि इस तरह का सांप्रदायिक बयान स्वीकार्य नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >