टिकट को लेकर सभी दलों में बनी हुयी है उहापोह

विधानसभा चुनाव की डुगडुगी बजते ही सियासी हलचल तेज हो गई है

किशनगंजविधानसभा चुनाव की डुगडुगी बजते ही सियासी हलचल तेज हो गई है. पार्टियों के समीकरण तय नहीं होने से जिले में ऊहापोह की स्थिति है. जिले में दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान है. मगर, चुनाव मैदान के दोनों बड़े गठबंधनों में सीटों का तालमेल नहीं होने से स्थिति अभी तक धुंधली है. एनडीए के घटक दलों में सीट को लेकर रस्साकशी चल रही. कांग्रेस एवं राजद तथा भाजपा-जदयू के रुख से वेट एंड वाच वाली स्थिति उन नेताओं में है जो चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं. स्थानीय नेता तय नहीं कर पा रहे कि वे जनता के सामने खुद को किस रूप में पेश करें. अगर, सीट उनके दल के खाते में नहीं आई तो पाला भी बदलना पड़ सकता है. स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में भी उतरना पड़े तो उसके लिये समय की जरूरत होगी. मगर, इस बार अपेक्षाकृत कम समय है. तिथि घोषणा के बाद अब तक थोड़े निश्चिंत रहनेवाले नेताओं में बेचैनी बढ़ गई है. क्योंकि अब चुनाव में एक महीने से भी कम समय रह गया है और उम्मीदवार तय नहीं होने से चुनाव प्रचार अभी काफी धीमा है.

पटना और दिल्ली कूच कर रहें हैं नेता

चुनाव की घोषणा के साथ जिले के कई नेता टिकट की उम्मीद लिए राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली और प्रादेशिक राजधानी पटना का रुख कर चुके हैं.बड़े दलों से टिकट की चाह रखने वाले उम्मीदवारों को लगता है कि टिकट पर अंतिम मुहर दिल्ली में ही लगेगी इसलिये अपने सोर्स का उपयोग कर पार्टी आलाकमान तक अपनी बात पहुंचाने में जुट गए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >