सेवानिवृत शिक्षक के घर से नकदी व जेवरात की चोरी

सेवानिवृत शिक्षक के घर से नकदी व जेवरात की चोरी

किशनगंज. शहर के इकबाल कॉलोनी में शनिवार की देर रात को एक सेवानिवृत शिक्षक के घर चोरी की घटना का मामला प्रकाश में आया है. नवोदय विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक मो एजाज अहमद के घर में जब घर के लोग गहरी निद्रा में थे, तभी बदमाश घर के पीछे के रास्ते से घर में प्रवेश कर कर गए. मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने 40 हजार रुपये मूल्य के जेवरात, करीब 5 हजार रुपये नकदी, कपड़ा आदि सामान चुरा लिया. पीड़ित सेवानिवृत्त शिक्षक मो एजाज अहमद ने सदर थाना की पुलिस को घटना की सूचना दी है. सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद एजाज अहमद ने बताया कि रात्रि में हम और घर के सभी सदस्य सोए हुए थे. जब सुबह उठे तो देखा की पास के कमरे में सामान बिखरा पड़ा है. घर के आलमीरा का भी सामान बिखरा पड़ा था. उन्होंने बताया कि घर मे रखा जेवरात, साड़ी आदि चुरा लिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चोरी की घटना की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >