जिले में लाइसेंसी आर्म्स के सत्यापन का कार्य जारी

जिले के लाइसेंसी आर्म्स का सत्यापन किया जा रहा है जो आगामी सतरह मई तक चलेगा. डीएम विशाल राज ने आर्म्स के भौतिक सत्यापन का निर्देश जारी किया था. निर्देश के बाद सभी थानों में आर्म्स के भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई.

किशनगंज.जिले के लाइसेंसी आर्म्स का सत्यापन किया जा रहा है जो आगामी सतरह मई तक चलेगा. डीएम विशाल राज ने आर्म्स के भौतिक सत्यापन का निर्देश जारी किया था. निर्देश के बाद सभी थानों में आर्म्स के भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई. निर्देश के बाद आर्म्स लाइसेंस धारियों को अपने शस्त्रों का भौतिक सत्यापन थानों में जाकर कराना होगा. इसके लिए सतरह मई तक की तिथि निर्धारित की गयी है. सदर सीओ राहुल कुमार ने बताया है कि आगामी चुनाव को देखते हुए डीएम के निर्देश पर सदर थाना में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है. कुल 155 आर्म्स लाइसेंस का सत्यापन किया जाना है जिसमें शुक्रवार तक 39 आर्म्स लाइसेंस का सत्यापन किया जा चुका है. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारक सत्यापन के लिए उपस्थित होंगे. थानावार सत्यापन के लिए अंचल अधिकारी की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गई है. शस्त्र अनुज्ञप्ति धारकों को सत्यापन के लिए अपने शस्त्रों के साथ निर्धारित स्थान पर उपस्थित होना होगा. डीएम ने सभी सीओ को संबंधित थानों में निर्धारित अवधि में उपस्थित होकर शस्त्रों का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया है. वहीं सदर थाना क्षेत्र में लगभग 125 शस्त्र धारक है जो सुबह 100 से शाम 4 बजे तक अपने शस्त्र को लेकर सदर थाने में उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन करा सकते है. सत्यापन के दौरान अंचल कर्मी सत्यनारायण राम आदि मौजूद थे. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने सभी शस्त्र धारकों से समय पर उपस्थित होकर अपने शस्त्र का भौतिक सत्यापन करने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >