अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ने किया विद्यालय का निरीक्षण

अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ने किया विद्यालय का निरीक्षण

किशनगंज. बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह लख्खा एवं सदस्य शिशिर दास ने मंगलवार को कोचाधामन प्रखंड के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, डेरामारी का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान आयोग की टीम ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और छात्रावास की सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया.

छात्रों से सीधा संवाद और भोजन की गुणवत्ता की जांच

निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष और सदस्य ने न केवल छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना, बल्कि दोपहर का भोजन भी छात्रों के साथ बैठकर किया. उन्होंने भोजन की गुणवत्ता की स्वयं जांच की और छात्रावास की साफ-सफाई व विधि-व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया.

लापरवाही पर मिलेगी सख्त सजा: उपाध्यक्ष

आयोग के उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह लख्खा ने विद्यालय के प्राचार्य और संबंधित कर्मियों को सख्त लहजे में निर्देशित करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं में किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी मानकों और गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाए. यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >