किशनगंज आम जनता और पुलिस के बीच की दूरी को कम करने तथा लोगों की समस्याओं का मौके पर निपटारा करने के उद्देश्य से किशनगंज के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने अहम पहल की है. सोमवार पुलिस कार्यालय में आयोजित विशेष जन-सुनवाई कार्यक्रम के दौरान एसपी ने खुद कमान संभालते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम लोगों की शिकायतों और समस्याओं को आमने-सामने सुना. जन-सुनवाई के दौरान जमीन विवाद, आपसी रंजिश और लंबित मामलों को लेकर कई आवेदक अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे. एसपी संतोष कुमार ने बेहद संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ हर एक पीड़ित की बात सुनी. मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए उन्होंने मौके से ही संबंधित थाना अध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों को फोन पर दिशा-निर्देश दिए और तय समय सीमा के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी. एसपी की इस त्वरित न्याय प्रणाली और सीधे संवाद के रवैये से दूर-दराज से आए फरियादियों ने राहत की सांस ली है. इस पहल से जिले में पुलिस की छवि और मजबूत होने की उम्मीद है.
एसपी ने जन समस्याओं को ले फोन कर थानेदार को दिये निर्देश

एसपी ने जन समस्याओं को ले फोन कर थानेदार को दिये निर्देश
Copied link
आम जनता और पुलिस के बीच की दूरी को कम करने तथा लोगों की समस्याओं का मौके पर निपटारा करने के उद्देश्य से किशनगंज के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने अहम पहल की है