72 घंटे बाद भी एससी-एसटी एक्ट में पुलिस के हाथ खाली

परिजनों का आरोप है कि शिक्षक आदिल रब्बानी उसे काफी परेशान और शारीरिक शोषण करता था.

-दलित छात्र के आत्महत्या मामले में नामजद आरोपित फरार पहाड़कट्टा पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के कोल्था कॉलोनी छत्तरगाछ निवासी 12वीं के एक छात्र देवनंदन रॉय उर्फ सुरोजीत कुमार रॉय को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में नामजद आरोपित तीन दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर है. शुक्रवार को भी मृतक के घर में मातम पसरा था. वृद्ध पिता को जवान बेटे के मौत का गम अब भी सता रहा है. ईधर दलित परिजनों ने पुलिस अधीक्षक सागर कुमार से इंसाफ की मांग कर रहे है. लेकिन पहाड़कट्टा पुलिस के हाथ अब भी खाली है. जबकि मुख्य आरोपित आदिल रब्बानी के द्वारा कांड दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया पर सफाई दी जा रही है. मृतक के पिता देवनारायण हरिजन का कहना है कि कांड दर्ज कराने के बाद पीड़ित परिजनों को धमकी मिल रही है. वहीं छात्र की मौत से छत्तरगाछ बाजार में शुक्रवार को भी सन्नाटा पसरा रहा. अमूमन इस बाजार में सैकड़ों की भीड़ रहती है. उल्लेखनीय है कि छत्तरगाछ पुलिस पिकेट से सटे कोल्था कॉलोनी निवासी देवनारायण हरिजन के (16 वर्षीय) पुत्र देवनंदन रॉय उर्फ सुरजीत कुमार रॉय ने 28 अक्टूबर को अपने घर के कमरे में फंदे से लटकर आत्महत्या कर लिया था. छात्र के आत्महत्या के बाद आरोप छत्तरगाछ मियांबस्ती के कोचिंग संचालक आदिल रब्बानी एवं झीनाखोर तैयबपुर निवासी जिसान नाम के युवक पर लगा है. परिजनों का आरोप है कि शिक्षक आदिल रब्बानी उसे काफी परेशान और शारीरिक शोषण करता था. जिस कारण देवनंदन मानसिक रूप से परेशान था. डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर लिया. आरोप है कि कोचिंग संचालक आदिल रब्बानी रात के समय हॉस्टल के रूम में जाकर देवनंदन रॉय को गलत काम करने के लिए प्रेरित करता था. इस कारण वह पढ़ाई नहीं कर पा रहा था. परिजनों का कहना है कि आदिल रब्बानी से तंग आकर हाल ही में छात्र देवनंदन रॉय ने छत्तरगाछ में पढ़ना छोड़ दिया और ठाकुरगंज प्रखंड के पौआखाली नगर पंचायत स्थित मास्टर इंतेखाब के कोचिंग में पढ़ने चला गया था. वही हॉस्टल में रहकर अपनी बहन के साथ पढ़ाई कर रहा था. लेकिन तब भी आदिल ने देवनंदन का पीछा नही छोड़ा. आदिल रब्बानी और उसका दोस्त जिसान दोनों पौआखाली स्थित शिक्षक इंतेखाब के कोचिंग में देवनंदन एवं उसकी बहन के मिलने जाता था. परिजनों का आरोप यह भी है कि आदिल रब्बानी रात के एक-दो बजे व्हाट्सएप्प कॉल कर के उसे टॉर्चर करता था. आदिल रब्बानी और जिसान के उकसाने पर देवनंदन रॉय मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया था और तनाव में आकर फांसी के फंदे से लटक गया आत्महत्या कर लिया. ईधर पुलिस का दावा है कि नामजद आरोपित जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >