दोपहर कम, फिर शाम में तेज हो गयी वोटिंग की रफ्तार

दोपहर कम, फिर शाम में तेज हो गयी वोटिंग की रफ्तार

कोचाधामन. प्रखंड के दो लाख 10 हजार 610 मतदाताओं के लिए बने 211 बूथों पर मॉक पोलिंग के बाद सुबह 7 बजे से मतदान आरंभ हो गया था. लोग सुबह-सुबह मतदान करने को लेकर अपने बूथ पर पहुंच गये थे. सुबह नौ बजे तक बूथों पर महिला मतदाताओं की कतार दिखने को मिली. जैसे-जैसे सूरज की तपिश बढ़ने लगी, बूथों पर कुछ देर के लिए भीड़ कम हो गयी. 3 बजे दोहपर के बाद पुनः मतदाता बूथ पर वोटिंग के लिए पहुंचे. लोगों ने अपने मनमाफिक प्रत्याशी के पक्ष में वोट किया.

मतदान केंद्रों थी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था

शुक्रवार को लोकसभा के दूसरे चरण के वोटिंग को लेकर प्रखंड के सभी 211 बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. सभी मतदान केंद्र पर सीआरपीएफ के जवान व दंडाधिकारी मुस्तैद थे. साथ ही समय- समय पर पेट्रोलिंग दस्ता गश्त करता रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >