जिओ नेटवर्क की बिगड़ी हालत, उपभोक्ता बेहाल

हाई स्पीड इंटरनेट और 5जी की सुविधा देने का दावा करने वाली कंपनी का नेटवर्क अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है.

दिघलबैंक.दिघलबैंक व आसपास के प्रखंड क्षेत्रों में जिओ नेटवर्क की स्थिति इन दिनों बेहद खराब हो चुकी है.हाई स्पीड इंटरनेट और 5जी की सुविधा देने का दावा करने वाली कंपनी का नेटवर्क अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है. हालत यह है कि अब न तो इंटरनेट सही से चलता है और न ही मोबाइल पर बात करना आसान रह गया है. स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि 5 जी तो मज़ाक बनकर रह गया है, 2जी चलाना भी मुश्किल हो गया है. नेटवर्क की यह समस्या दिघलबैंक, हरीभिट्ठा, पलसा, राहीमुनि, लोहागड़ा, टप्पू, गंधर्वडांगा, तारावड़ी, पदमपुर दुबरी, मालटोली सहित दर्जनों गांवों में गंभीर रूप से बनी हुई है.ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार शिकायत के बावजूद जिओ मोबाइल टावर के अधिकारी और नेटवर्क ऑपरेटर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं. नेटवर्क कंपनियों के मनमाने रवैये के कारण क्षेत्र के लाखों उपभोक्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. लोग अब मजबूर होकर दूसरी कंपनियों के सिम कार्ड की ओर रुख कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >