शोकाकुल परिजनों को विधायक ने दी सांत्वना

विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने किया क्षेत्र भ्रमण

दिघलबैंक. स्थानीय विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल क्षेत्र भ्रमण के दौरान दिघलबैंक में शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. इस क्रम में विधायक वार्ड संख्या-2 निवासी स्व दशरथ साह के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने उनके भाई गौरी शंकर साह सहित परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया. इसके बाद विधायक वार्ड संख्या-3 निवासी जाबिर आलम के घर भी पहुंचे, जहां उनकी माता के निधन पर परिजनों से मिलकर शोक प्रकट किया. उन्होंने परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. मौके पर स्थानीय लोग भी उपस्थित थे, जिन्होंने विधायक के इस संवेदनशील कदम की सराहना की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >