कक्षा नौंवीं व 11वीं के लिए सात फरवरी को होगी जेएनवी प्रवेश परीक्षा
Copied link
कक्षा नौंवीं व 11वीं के लिए सात फरवरी को होगी जेएनवी प्रवेश परीक्षा
मोतीहारा स्थित विद्यालय केंद्र पर जुटेंगे 237 परीक्षार्थी, प्राचार्य ने जारी किए आवश्यक निर्देश
किशनगंज. पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, मोतीहारा में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नौवीं व 11वीं में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन सात फरवरी को किया जाएगा. विद्यालय के प्राचार्य मो मेराज आलम ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं.
कुल 237 अभ्यर्थी आजमाएंगे भाग्य
प्राचार्य ने बताया कि इस बार प्रवेश परीक्षा के लिए जिले भर से भारी उत्साह देखा गया है. सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नौंवी के लिए कुल 198 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है, जबकि कक्षा 11वीं में रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए 39 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए हैं. सभी परीक्षार्थियों को समय पर केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं.
प्रवेश पत्र के नियमों का पालन अनिवार्य
विद्यालय प्रशासन ने परीक्षार्थियों के लिए गाइडलाइन जारी करते हुए कहा है कि सभी अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र में अंकित नियमों व निर्देशों को भली-भांति पढ़ लें. परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्धारित समय और अपने साथ लायी जाने वाली सामग्री (जैसे पेन, कार्डबोर्ड आदि) की जानकारी प्रवेश पत्र में विस्तार से दी गयी है.
समस्या होने पर विद्यालय कार्यालय से करें संपर्क
यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र प्राप्त करने में कोई कठिनाई हो रही हो या परीक्षा से संबंधित कोई अन्य समस्या हो, तो वे छह फरवरी या उससे पहले किसी भी कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक विद्यालय कार्यालय में आकर समाधान प्राप्त किया जा सकता है.
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.