उत्पाद विभाग की टीम ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार

किशनगंज.उत्पाद विभाग की टीम के अभियान में अलग अलग स्थानों से पांच लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया.

किशनगंज.उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा सोमवार की शाम शराब पीने व शराब बेचने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया. अभियान में अलग अलग स्थानों से पांच लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जांच के दौरान गलगलिया चेक पोस्ट से दो बियर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया. साथ ही एक बाइक जप्त किया गया. दूसरी और शहर के फ़रिमगोला चेक पोस्ट पर जांच के दौरान 6 बोतल कैन बियर के साथ 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार पांचो युवक का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करवाया गया.कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद के निर्देश पर की गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >