किशनगंज.अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान मोंथा का असर किशनगंज में दिखा.बुधवार दोपहर से ही पूरे जिले में कहीं आंशिक तो कहीं तेज बूंदा बांदी हो रही है.ठंडी हवाओं के कारण ठंड ने भी दस्तक दे दी है. चक्रवाती तूफान का सबसे ज्यादाअसर गुरुवार को जिले में दिखा.सुबह से ही आंशिक बूंदा-बांदी होती रही.धूप नहीं निकलने से तापमान में थोड़ी कमी रही.हवाएं तेज चली.जिससे गरज के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है. इसकी वजह से वातावरण में नमी काफी बढ़ गई और बादल छाए रहे.नेपाल के तराई इलाकों में भी बूंदाबांदी भी हुई.तथा मौसम के मिजाज बिगड़ने की आशंका बनी हुई है.वहीं रुक रुक कर हो रही बारिश से कीचड़ और जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
