जिलाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं

आमजन प्रत्येक शुक्रवार को अपनी समस्याओं व शिकायतों से संबंधित आवेदन के साथ मिलकर अपनी बात रख सकते हैं.

किशनगंज जिलाधिकारी के द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय वेश्म में आमजनों की सभी समस्याओं व शिकायतों की सुनवाई की जाती है. इसी क्रम में आज भी लोगों ने डीएम विशाल राज से मिलकर अपनी समस्याओं व शिकायतों से उन्हें अवगत कराया. डीएम ने बताया कि आमजनों से जुड़ी हुई सभी समस्याओं व शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी. आमजन प्रत्येक शुक्रवार को अपनी समस्याओं व शिकायतों से संबंधित आवेदन के साथ मिलकर अपनी बात रख सकते हैं. उनकी बातों पर नियमानुसार यथाशीघ्र कार्रवाई की जाएगी. प्राप्त समस्याओं व शिकायतों पर यथाशीघ्र नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया. इस क्रम में कार्यालय सहायक दीपक कुमार झा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >