सुहिया में गायत्री महादीप यज्ञ उमड़े भक्त

जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत के सुहिया गांव में गुरुवार संध्या गायत्री परिवार के तत्वावधान में भव्य गायत्री महादीप यज्ञ का आयोजन किया गया

किशनगंज. जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत के सुहिया गांव में गुरुवार संध्या गायत्री परिवार के तत्वावधान में भव्य गायत्री महादीप यज्ञ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में गायत्री परिवार के प्रतिनिधि प्रदीप पांडेय व मायाकांत झा की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्यों और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं. आयोजन में प्रमुख रूप से बागेश्वर सिंह, जगदीश सिंह, रामनाथ सिंह, लखन लाल पंडित, संतोष गुप्ता, पूरन लाल मांझी, मोहन दास, देवेंद्र सिंह, विद्यानंद सिंह एवं हरि लाल सहित अनेक लोग उपस्थित होकर यज्ञ को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं. श्रद्धालुओं ने यज्ञ के माध्यम से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >