स्टेशन रोड पर डिवाइडर से टकराई कार, टायर ब्लास्ट होने से हुआ हादसा

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भीड़ जुट गई.

-अतिक्रमण रोकने के लिए लगाया गया डिवाइडर बन सकता था बड़ी घटना की वजह ठाकुरगंज स्टेशन रोड पर बुधवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगाए गए डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि राहत की बात रही कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. कार चालक के अनुसार चलती गाड़ी का अचानक टायर ब्लास्ट हो गया, जिसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से जा टकराया. टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला बायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर अतिक्रमण रोकने के उद्देश्य से लगाए गए डिवाइडर कई बार दुर्घटना का कारण बन चुके हैं. लोगों ने बताया कि यदि उस समय सड़क पर अधिक भीड़ होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भीड़ जुट गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्टेशन रोड पर संकरी सड़क और अव्यवस्थित यातायात के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस व्यवस्था करने की मांग की है. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >