टिकट बेचने का आरोप बेबुनियाद, मेरे खिलाफ लगाये जा रहे आरोप बेबुनियाद व झूठे- अख्तरुल

एआईएमआईएम इस बार राज्य की 30 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि जीडीए गठबंधन 59 सीटों पर मैदान में है. पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा के बाद से प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान के खिलाफ इलाके में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं.

किशनगंज.बिहार विधानसभा चुनाव का लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद एआइएमआइएम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने किशनगंज स्थित प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर विरोधियों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम इस बार राज्य की 30 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि जीडीए गठबंधन 59 सीटों पर मैदान में है. पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा के बाद से प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान के खिलाफ इलाके में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं. कई वायरल वीडियो में मजलिस नेताओं पर टिकट के लिए रुपये लेने के आरोप लगे हैं. इन आरोपों का जवाब देते हुए अख्तरुल ईमान ने कहा जो लोग विरोध कर रहे हैं, उनकी औकात नहीं थी कि वे चुनाव लड़ सकें. टिकट की मांग करने वाले लोग पार्टी के कार्यक्रमों में 5-10 गाड़ियां तक नहीं ला सके. सिर्फ एक गाड़ी में ड्राइवर के साथ आए. उन्होंने कोचाधामन विधानसभा सीट का जिक्र करते हुए कहा कि यहां चुनाव में भारी खर्च होता है. लेकिन विरोध करने वालों के पास इतने संसाधन नहीं थे. प्रदेश अयक्ष श्री ईमान ने आरोप लगाया कि विरोधियों ने उनके पिता तक को गाली दी और युवाओं को भड़काने का काम किया. उन्होंने कहा भाजपा और अन्य पार्टियों में भी टिकट कटे लेकिन वहां हंगामा नहीं हुआ. यहां कुछ लोग युवाओं का मिजाज बिगाड़ रहे हैं. उन्होंने एक करोड़ रुपये के चेक की चर्चा पर कहा कि मैंने कोई चेक नहीं देखा. मेरे खिलाफ झूठे इल्जाम लगाए गए. मैं इसे ऊपर वाले पर छोड़ता हूं. उन्होंने यह भी बताया कि टिकट के लिए 5-6 दावेदार थे लेकिन सभी को पहले ही स्पष्ट कर दिया गया था कि सिर्फ एक को टिकट मिलेगा. पत्रकार वार्ता में प्रत्याशी सरवर आलम, प्रत्याशी शम्स आगाज, जिलाध्यक्ष नसीम अख्तर, इस्तियाक आलम, इंजीनियर आफताब, सरफराज सिद्दीकी सहित अन्य नेता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >